कौन सी सबसे बड़ी फिल्म बॉलीवुड की फ्लॉप रही। बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी। 2025
दोस्तों, बॉलीवुड में हर साल कुछ फिल्में तो हिट होती हैं। और कुछ बुरी तरह पिट जाती हैं। 2025 भी इसका अपवाद नहीं है। इस साल कई बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खा गई हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्में इस साल का सबसे बड़ा नुकसान लेकर आईं और क्यों दर्शकों ने इन्हें नकार दिया।
2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्में
#1. आजाद – रशा थडानी की पहली फिल्म का फ्लॉप शो
रशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद से बहुत उम्मीदें थीं। इसमें रवीना टंडन की बेटी के साथ अमन देवगन भी थे। लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई।
क्यों फ्लॉप हुई:
– कहानी में दम नहीं था
– नए कलाकारों की एक्टिंग कच्ची लगी
– पुराने जमाने का एक्शन फॉर्मूला
– दर्शकों को पसंद नहीं आई
कमाई: सिर्फ ₹15 करोड़ (बजट ₹60 करोड़)
#2. मेरे हसबैंड की बीवी – अर्जुन कपूर की एक और गलती
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और राकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म से लोगों को कॉमेडी की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म ने सिर्फ ₹12.25 करोड़ की कमाई की। पहले दिन ही सिर्फ ₹1.5 करोड़ मिले जो 2025 की दूसरी सबसे खराब ओपनिंग थी।
फ्लॉप होने के कारण:
– कॉमेडी टाइमिंग गड़बड़ थी
– कहानी समझ नहीं आई
– अर्जुन कपूर की पिछली फ्लॉप फिल्मों का असर
– प्रमोशन भी कमजोर था
#3. लव यापा – रोमांटिक जोड़ी की नहीं चली
इस रोमांटिक फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर थे। फिल्म का नाम तक लोगों को समझ नहीं आया। दर्शकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया।
असफल होने की वजहें:
– कहानी बहुत घिसी-पिटी थी
– नए एक्टर्स में दम नहीं था
– गाने भी हिट नहीं हुए
– यंग ऑडियंस को पसंद नहीं आई
#4. देवा – शाहिद कपूर की मेहनत बेकार
शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म देवा से भी अच्छी उम्मीदें थीं। लेकिन यह भी दर्शकों को नहीं भाई।
फ्लॉप होने के कारण:
– एक्शन सीन्स में नयापन नहीं था
– कहानी में भावनाओं की कमी
– विलेन कमजोर था
– शाहिद कपूर के फैंस भी निराश हुए
#5. फतेह – सोनू सूद की निराशाजनक वापसी
सोनू सूद की फतेह भी बुरी तरह पिट गई। कोविड के दौरान उनकी अच्छी इमेज के बावजूद फिल्म नहीं चली।
नाकाम होने की वजहें:
– कहानी बहुत सीरियस थी
– मनोरंजन की कमी
– सिर्फ सामाजिक संदेश पर निर्भर
– दर्शकों को बोरिंग लगी
#6. इमरजेंसी – कंगना रनौत का राजनीतिक जुआ
कंगना रनौत की इमरजेंसी को लेकर काफी बवाल हुआ था। लेकिन रिलीज के बाद यह भी फ्लॉप साबित हुई।
असफलता के कारण:
– राजनीतिक विवाद की वजह से लोगों में झिझक
– कहानी एक तरफा लगी
– मनोरंजन से ज्यादा बहस वाली फिल्म
– पारिवारिक दर्शकों ने टाला
क्यों पिट रही हैं इतनी फिल्में?
आजकल के दर्शक बहुत स्मार्ट हो गए हैं। वे सिर्फ स्टार का नाम देखकर टिकट नहीं खरीदते। उन्हें चाहिए:
– अच्छी कहानी जो दिल छू जाए
– दमदार एक्टिंग जो यादगार हो
– पैसा वसूल मनोरंजन जो परिवार के साथ देखी जा सके
– नयापन जो पहले न देखा हो
OTT का असर
लोगों के पास अब घर बैठे अच्छा कंटेंट मिल जाता है। सिनेमा हॉल जाने के लिए फिल्म में दम होना जरूरी है।
अब फिल्म रिलीज के पहले ही रिव्यू आ जाते हैं। अगर फिल्म खराब है तो लोग तुरंत जान जाते हैं।
अर्जुन कपूर की लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। मेरे हसबैंड की बीवी ने 2025 की दूसरी सबसे खराब ओपनिंग दी। उन्हें अब अपनी फिल्मों के चुनाव पर ध्यान देना होगा।
शाहिद कपूर जैसे अच्छे एक्टर की देवा भी पिट गई। उन्हें बेहतर स्क्रिप्ट चुनने की जरूरत है।
नए सितारों की परेशानीया
रशा थडानी, जुनैद खान जैसे नए कलाकारों को शुरुआत में ही झटका लगा है। उन्हें अब और मेहनत करनी होगी।
क्या सीख मिली इन फ्लॉप फिल्मों से?
बिना अच्छी कहानी के सिर्फ सितारों के भरोसे फिल्म नहीं चल सकती। दर्शक अब कंटेंट देखते हैं।
फैमिली ऑडियंस जरूरी
जो फिल्में पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती हैं, वही सफल होती हैं। सिर्फ यंग ऑडियंस टारगेट करना गलत है।
Thanks

Slot8? Okay naman. The slots are fun, and may pa-promo sila minsan! Keep an eye out for those! Hehe. Give it a try! Praying for wins! Check them out: slot8
Alright, let the games begin! Checked out aaajlcasino, pretty neat layout and easy to find all the games. Check it out for yourself and let me know what you think! aaajlcasino
881bet login was smooth, no issues there. Pretty standard process, like most other sites. If you’re looking to try something new, this login experience won’t be a headache. 881bet login
Big fan of ‘gà chọi c1’ here! Hoping to find some good matches on this site. Check out gà chọi c1.